पिपरई: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पिपरई पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान"
साइबर अपराधों पर रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को शाम लगभग 7:30 बजे पिपरई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा करने से बचने की सलाह दी।