डुमरांव: डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में बिना हाजिरी बनाए मैनेज के आधार पर दर्ज हो रही उपस्थिति, समाजसेवी ने लगाए गंभीर आरोप
Dumraon, Buxar | Jun 29, 2026 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्थाओं पर समाजसेवी हरेकृष्ण सिंह यादव ने गंभीर सवाल उठाये है। सोमवार की सुबह 9 बजे उन्होंने कहा कि यहां कुव्यवस्थाओं की भरमार है। आरोप लगाया कि कई डॉक्टर बिना बायोमैट्रिक हाजिरी लगाए ही मैनेज सिस्टम के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।