तारानगर: सादुलपुर में पदमभूषण देवेन्द्र झाझडिय़ा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया
चूरू लोकसभा प्रत्याशी पीसीआई अध्यक्ष पदमभूषण देवेन्द्र झाझडिय़ा के निज निवास सादुलपुर में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया।इसी दौरान कार्यकर्ताओ ने नवनिर्वाचित भाजपा मण्डल अध्यक्षों को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।झाझडिय़ा ने कहा आशा है सभी मण्डल अध्यक्ष भाजपा की रीति नीति और संगठन को मजबूत करेंगे।