हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में नई डीजल बिक्री नीति पर पेट्रोल पंप संचालकों ने किया विरोध, कंटेनर की शर्त हटाने की मांग
हनुमानगढ़ में नई डीजल बिक्री नीति पर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने अधिसूचना का विरोध करते हुए जंक्शन में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा है। 11 जून को जारी अधिसूचना में संशोधन की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि 22 जून को जिले के सभी पेट्रोल पंप सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक बंद रखकर विरोध किया जाएगा।