पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि 31 अक्टूबर की शाम को वह तालाब के पास घूम रही थी। उसी समय बाइक सवार झनकेश्वर चंद्रा और एक महिला आकर उसे सक्ती में नौकरी, कपड़ा दिलाने का लालच देकर झूलकदम सक्ती लेकर गए थे। वहां से उसे डोड़की गांव की दूसरी महिला के घर ले जाकर रखे थे।