बज्जू: बज्जु तेजपुरा में ट्रांसफार्मर से लगी आग ने मचाई तबाही, दो गाय व तीन बछड़ों की दर्दनाक मौत, लाखों का नुकसान
Bajju, Bikaner | May 25, 2026 बज्जू तेजपुरा ग्राम पंचायत के सियागो स्थित सामुदायिक भवन के पास ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। रूपाराम गोदारा के घर के पास लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से पास में बना गायों का छप्पर आग की चपेट में आ गया। हादसे में छप्पर में बंधी दो गाय और तीन बछड़ों की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई।तेज आंधी से आग और फेल गई।