राजगढ़: राजगढ़ के बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में 1 साल में तीसरी बार चोरी, पुलिस जांच में जुटी
राजगढ़ के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पर शुक्रवार को एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई। शुक्रवार सुबह 7:00 करीब जब पुजारी उमेश शर्मा पूजा करने पहुंचे तो दान पेटी के ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद राजगढ़ कोतवाली थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बता दे की मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी 1 साल में यह तीसरी चोरी की वारदात सामने आई है।