गाज़ीपुर: गाजीपुर के लंका मैदान में 60 फीट हाईटेक रावण का पुतला रहेगा आकर्षण का केंद्र, 30 फुट के धनुष से रावण करेगा युद्ध
गाजीपुर के लंका मैदान में दशहरा उत्सव की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस बार यहां 60 फीट ऊँचा हाईटेक रावण का भव्य पुतला बनाया गया है। रावण की आंखों में एलईडी लाइटें लगी हैं, जिससे रात में यह पुतला और भी भयावह और भव्य दिखेगा। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार रावण हाथ में तलवार और ढाल ही नहीं बल्कि 30 फीट लंबा धनुष लेकर भी खड़ा होगा।