अररिया: उत्पाद विभाग की टीम ने हरियाबाड़ा टोल प्लाजा के पास से एक कार्ड से 294 लीटर बीयर किया बरामद, ड्राइवर आरोपी हुआ फरार
Araria, Araria | Jul 3, 2026 जिलाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन के दिशा निर्देश में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, अररिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02.07.2026 को अधीक्षक मद्य निषेध, अररिया श्री निरंजन कुमार झा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज से फारबिसगंज की तरफ फोर लेन सड़क से जाने वाली है।