सादुलशहर: खेरूवाला गांव के सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
खेरूवाला गांव के सरकारी स्कूल में हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ की मारपीट। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित प्रधानाचार्य रविकांत ने थाने में हाजिर होकर बताया कि वह अपने कक्ष में बैठा था। तभी 5 हथियारबंद लोग आए और उसके साथ मारपीट करने लगे।