सादुलशहर: लालगढ़ गांव में एक महिला और एक युवक से मारपीट कर ₹80000 की नकदी छीनी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालगढ़ गांव में एक महिला और एक युवक से मारपीट कर ₹80 हजार की नकदी छीन ली गई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमानगढ़ के एक व्यक्ति ने थाने में हाजिर होकर बताया कि वह लालगढ़ के बस स्टैंड पर बैठा था। इस दौरान एक युवक आया और उसके साथ मारपीट की और उसकी जब से ₹30000 छीन लिए व महिला से भी ₹50000 की नकदी छीनी।