सिसई: पहाड़ टोली पंडरिया के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग हुए घायल,पहुंचाया गया रेफर अस्पताल
Sisai, Gumla | Apr 4, 2024 अशोक नागाशिया पिता जीतू नगेसिया ग्राम सोगाडा आपने साइकिल से जा रहा था इस समय उसे सुजीत कुल्लू पिता सुरेंद्र कुल्लू के द्वारा मोटरसाइकिल से पहाड़ टोली पंडरिया के पास धक्का मार दिया गया जिसके कारण दोनों सड़क पर गिर पड़े और दोनों जख्मी हो गये। सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर सिसई थाना प्रभारी ने उन दोनों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ।