कैराना: बरनावी के ग्राम प्रधान के खिलाफ फोन पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप, कैराना कोतवाली में दर्ज हुआ केस
Kairana, Shamli | May 27, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनावी निवासी जीशान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसका अपने भाई मारूफ के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बाद में जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। आरोप है कि उसका भाई मारूफ ग्राम प्रधान इरफान के कहने में रहता है।