दरभंगा: DMCH प्रशिक्षण लेने पहुंचे दो प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स की आपस मे हुई भीड़त, मेडिसिन वार्ड रणक्षेत्र बना
दरभंगा मेडिकल कालेज सह अस्पताल (डीएमसीएच) में दो प्राइवेट नर्सिंग कालेज के प्रशिक्षु स्टूडेंट्सों में भिड़त हो गई। इसे लेकर करीब एक घंटे तक हो-हंगामा होता रहा और मरीजों के इलाज के लिए मशहूर मेडिसिन वार्ड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जिससे मरीज और स्वजन दोनों घबरा गये। जबकि नर्सिंग स्टाप और चिकित्सक भी अपने चैम्बर में सुरक्षित हो गये।