दरभंगा: दरभंगा स्टेशन पर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ जीआरपी पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, कारवाई कर भेजा न्यायिक हिरासत में
दरभंगा रेलवे स्टेशन परिसर से जीआरपी पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से ब्लू ब्लैक रंग की एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। वहीं युवक मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जीआरपी पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।