दरभंगा: जिलाधिकारी राजीव रौशन ने गर्मी व लू से बचाव को लेकर अधिकारियों को जारी किए कई आवश्यक दिशा-निर्देश
दरभंगा जिलाधिकारी ने मई ,जून महीने में घटित होने वाले अग्निकांड आपदा व भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार पटना द्वारा जारी दिशा-निर्देश का पालन करने हेतु जिले के अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को 24 घंटे के अन्दर सहायता यथा-पॉलीथिन शीट्स, नगद अनुदान तथा वस्त्र एवं बर्तन के अनुदान उपलब्ध करायेंगे।