जहानाबाद: गुलाबगंज में माइग्रेन से परेशान युवक ने ली 10 गुना ज़्यादा दवा, बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद के गुलाबगंज में माइग्रेन से सिरदर्द होने पर मुन्ना कुमार नामक युवक ने दर्दनाशक दवा की सामान्य से दस गुना अधिक डोज ले ली। अत्यधिक दवा सेवन से उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जबकि इलाज बुधवार रात्रि करीब 10 भेज तक भी जारी है।