सिसई: प्रखंड सह अंचल कार्यालय सिसई में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन
Sisai, Gumla | Jul 31, 2025 सिसई खण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस शिविर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से वृद्धा पेंशन 12 विविध संबंधित 2 एवं मईया सम्मान योजना के 4 कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 16 आवेदनों का तत्काल निष्पादन किया गया। वहीं 2 आवेदन को संबंधित विभाग को निष्पादन हेतु अग्रसारित किया गया।