भदेसर: भदेसर में अचानक बदला मौसम, तेज हवा और बारिश से जनजीवन प्रभावित, मांगलिक कार्य बाधित, किसानों को जारी किया गया अलर्ट
शनिवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबित भदेसर क्षेत्र में आज मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ करीब 20 से 30 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया, लेकिन मांगलिक कार्य प्रभावित हुए। कई स्थानों पर टेंट उड़ने से अव्यवस्था फैली। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।