हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में क्रांतिकारियों के मार्गदर्शक गुरु शचींद्रनाथ सान्याल के जन्मदिन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए
देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने क्रांतिकारियों के मार्गदर्शक और गुरु शचींद्रनाथ सान्याल के जन्म दिन पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सान्याल सही मायने में संगठन में बेजोड़ थे। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।