रतनगढ़: रतनगढ़ पहुंची सर्ववेद यात्रा, बाजारों में निकाली गई शोभायात्रा
विहंगम योग संत समाज के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में विज्ञानदेव जी महाराज के सानिध्य में कश्मीर से कन्याकुमारी तक सर्ववेद यात्रा निकाली जा रही है। जो आज शाम रतनगढ़ पहुंची। बाजारों में शोभायात्रा निकालने के बाद टाऊन हॉल में यात्रा सभा मे परिवर्तित हो गई।