जबलपुर: कटंगा के पास बोरे में मिला मृत गोवंश, मौके पर जुटी भीड़, हिंदू धर्म सेना ने माहौल बिगड़ने की आशंका जताई
जबलपुर के कटंगा स्थित लिटिल वर्ल्ड स्कूल के पास एक कचरा मैदान के समीप बोरे में बंद मृत गोवंश (बछड़ा) मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीती रात लगभग 12 बजे पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँचा। पुलिस अधिकारी उदय भान ने बताया कि बाउंड्री वॉल के किनारे म