घाघरा: घाघरा पुटो रोड नदी के पास सड़क हादसे में एक युवक घायल
Ghaghra, Gumla | Oct 17, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय पुटो रोड नदी के समीप सड़क दुर्घटना में डूको ग्राम निवासी संदीप उरांव घायल हो गया घायल अवस्था में ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उसका उपचार किया गया।जानकारी के अनुसार संदीप अपने गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घाघरा की ओर आ रहा था जहां खड़े ट्रैक्टर में पीछे में टक्कर मार दिया ।