हटा: हटा थाना प्रभारी और समाजसेवियों ने की परिवार की मदद, बेटी की शादी के लिए दी सामग्री
Hatta, Damoh | Apr 26, 2026 हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने एक बार फिर देशभक्ति जनसेवा की मिसाल पेश की और आर्थिक रूप से कमजोर एक परिवार के लिये बेटी की शादी के लिए सामग्री प्रदान की,थाना प्रभारी ने समाजसेवी आशीष पुरानी,शीतल सरदार,दीपक आरती चौरसिया,साहिल पंजाबी की मदद से आज रविवार दोपहर करीब 2 बजे परिवार जनों को हटा थाने बुलाकर उनकी बेटी की शादी में उपहार के लिए सोफा सेट,कूलर,आदि दिया