कांके: झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Kanke, Ranchi | Jun 8, 2026 झारखंड विधानसभा में सोमवार दोपहर करीब दो बजे राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई विधायक मौजूद रहे। नामांकन के बाद जेएमएम उम्मीदवार बैजनाथ राम ने जीत का दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और दोनों सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।