मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में महिला और उसके पति के साथ ससुराली जनों द्वारा की गई मारपीट, पीड़िता ने थाने में की शिकायत।
रविवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी सरिता पत्नी पवन कुमार ने कोतवाली में शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि देवर तेज आवाज में स्पीकर बजा रहा था जब उसने आवाज कम करने के लिए कहा तो देवर और ससुराली जनों द्वारा पीड़िता और उसके पति के साथ मारपीट की गई। मैं पीड़िता ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।