बंदगांव प्रखंड के लांडुपोदा पंचायत अंतर्गत डेंगसरगी गांव निवासी करन हेंब्रम के 17 वर्षीय पुत्र रूपसिंह हेंब्रम पिछले लगभग 10 वर्षों से गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर पड़े हैं। समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने से उनकी शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ती गई है। वर्तमान में वे चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं तथा उनके हाथ-पैर भी लगभग काम करना बंद कर चुके हैं।