धार के युवाओं ने नव वर्ष पर पेश की मिसाल, जश्न छोड़ वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया नया साल।जहाँ एक ओर पूरे देश में नव वर्ष के मौके पर युवा वर्ग पार्टियों, आतिशबाज़ी और हुड़दंग के बीच जश्न में डूबा नजर आया, वहीं दूसरी ओर धार शहर में गुरुवार शाम 7:00 युवाओं के एक समूह ने नए साल की शुरुआत मानवता और सेवा के संदेश के साथ की।