मंझनपुर: नौगीरा के बुजुर्ग ने बताया कि खेत खरीदने के लिए दिए गए पैसे को दबंग को वापस किया, फिर भी धमकियां मिल रही हैं
पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत करने के लिए बुधवार की दोपहर रामप्रसाद नाम के एक बुजुर्ग पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत एसपी से किया है।बताया कि उनकी जमीन को उनके छोटे भाई ने मतेश पासवान को बेचने के लिए कहा था और ₹100000 लिया था।चौकी में पैसे वापस कर दिए गए लेकिन मतेश अब धमकी दे रहा है और गाली गलौज करता है।