खरौंधी: खरौंधी के बैतरी गांव में महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की
खरौंधी थाना क्षेत्र के बैतरी गांव निवासी बच्चन यादव की पत्नी मीना देवी ने गुरुवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिये गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मीना देवी ने आपसी घरेलू किसी बात को लेकर अपने पति से नोक झोंक कर लिया था। इसके बाद आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी