कर्वी: चित्रकूट में अनुदेशकों के बढ़े मानदेय का शुभारंभ, आयोजित हुआ सम्मान समारोह
चित्रकूट के ऑडिटोरियम हॉल में रविवार शाम 4 बजे अनुदेशकों के बढ़े मानदेय के शुभारंभ एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोकभवन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। विधायक अविनाश द्विवेदी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है।