वारासिवनी: सिकंद्रा में श्रमदान कर जल संरक्षण का दिया संदेश
वारासिवनी के ग्राम सिकंद्रा में जन अभियान परिषद के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चंदन नदी किनारे श्रमदान किया गया। ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर प्लास्टिक कचरा व गाद हटाकर नदी की साफ-सफाई की। कार्यक्रम जिला कलेक्टर मृणाल मीणा के मार्गदर्शन में हुआ। संगोष्ठी में “जल नहीं तो कल नहीं” का संदेश देते हुए जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई