पातेपुर: पातेपुर पुलिस ने टेकनारी बोलिया पोखर के पास छापेमारी कर 1000 लीटर कच्चा जावा किया नष्ट, गैस सिलेंडर व देशी शराब बरामद
पातेपुर थाना की पुलिस शराब धंधेबाजों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। मंगलवार की दोपहर 2 बजे के करीब पुलिस ने टेकनारी बोलिया पोखर के पास छापेमारी किया। मौके पर पुलिस ने एक हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित देशी शराब एवं कच्चा जावा को नष्ट कर दिया। पुलिस ने मौके से कई गैस सिलेंडर, शराब बनाने वाली उपकरण आदि को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई हड़कंप मच गई।