रॉबर्ट्सगंज: गुरु परासी में तेज रफ़्तार ऑटो पलटा, एक महिला घायल, शराब के नशे में था ऑटो ड्राइवर
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गुरु परासी में सोमवार की शाम 7:30 बजे एक तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया इस हादसे में एक महिला घायल हो गई घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हुई और घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया जानकारी के मुताबिक ऑटो रॉबर्ट्सगंज से शाहगंज की तरफ जा रही थी ऑटो ड्राइवर शराब के नशे में धुत था ।