हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने लूट के मामले में फरार आरोपी सफल मलूक को किया गिरफ्तार, आरोपी पर कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने वर्ष 2012 के लूट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपीय सफल मलूक उर्फ तुर्की को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध चोरी लूट डकैती आर्म्स एक्ट के कुल आठ मुकदमे हनुमानगढ़ टाउन थाना हनुमानगढ़ सदर थाना व रावतसर थाना में दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।