पलामू में व्याप्त गंभीर बिजली समस्या को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ़ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में बिजली विभाग के महाप्रबंधक को शुक्रवार दोपहर एक बजे ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि सुदना सब-ग्रिड वर्तमान में ओवरलोडेड स्थिति में है।