मुंगावली: मुंगावली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 501 स्वदेशी दीप जलाकर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया
मुंगावली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को रात लगभग 9 बजे “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य कमल दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 501 स्वदेशी दीपों को प्रज्वलित कर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया गया।