पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में राजद के सांसद मनोज झा ने कहा- किसी भी राज्य को लेकर राजद भेद नहीं करती
रविवार को राजद सांसद मनोज झा ने नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार किया है। मनोज झा ने कहा कि राजद किसी भी राज्य को लेकर भेद नहीं करती चाहे वह भाजपा शासित राज्य हो या फिर गैर भाजपा शासित राज्य हो। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राज्य को देखने के लिए अलग-अलग चश्मे की जरूरत नहीं है बल्कि एक ही चश्मे से सभी चीजों को देखनी चाहिए।