झांसी: मृतक महेंद्र यादव की मां ने प्रेमनगर स्थित आवास पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अपनी और छोटे बेटे की जान को बताया खतरा
Jhansi, Jhansi | Jun 27, 2025 झाँसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में महेंद्र यादव की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी, परिवार शुरू से अभी तक गोली मार कर हत्या का आरोप लगा रहा है। वही पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँची पाई है, हालाँकि अभी इस मामले में जाँच चल रही है। शुक्रवार को महेंद्र की माँ वंदना यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी और छोटे बेटे की जान को ख़तरा बताया है।