झांसी: सकरार थाना के ग्राम जावन में हुए हत्याकांड में न्यायालय ने 4 आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास और 1-1 लाख रुपए जुर्माना
Jhansi, Jhansi | Jun 27, 2025 दो वर्ष पूर्व सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम जावन में खेत पर युवक की फरसा से हमला कर हुई हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायधीश सुनील कुमार यादव की अदालत ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा और चारों को एक एक लाख रुपए का जुर्माने देने का फैसला सुनाया है शासकीय अधिवक्ता तेज सिंह गौर ने शुक्रवार 3:00 बजे की जानकारी।