झांसी: बंगरा-बंगरी और मडोरा में करंट लगने से दो लोगों की हुई मौत, बंगरा-बंगरी निवासी युवक के हाथ में चिपका मिला था तार
Jhansi, Jhansi | Jun 27, 2025 झांसी में दो अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई। बंगरा बंगरी गांव में पौध में पानी लगाते समय युवा किसान को करंट लग गया। वहीं, मडोरा गांव में करंट लगने से एक किसान की जान चली गई। पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे में लेकर शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।