धनघटा: धनघटा और महुली थानों की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के दिए गए निर्देश
संतकबीरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने गुरुवार को सर्किल के थाना धनघटा एवं थाना महुली के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। यह बैठक पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। बैठक म