कोटड़ा: उदयपुर स्थित होटल कजरी में दस दिवसीय आवासीय लीडरशिप ट्रेनिंग हुई शुरू
Kotra, Udaipur | Jul 23, 2024 सीमेट गोनेर (जयपुर) के आदेशों की अनुपालना में डाइट उदयपुर द्वारा राजकीय विद्यालयों के प्रिंसिपल्स की 10 दिवसीय आवासीय लीडरशिप ट्रेनिंग उदयपुर स्थित होटल कजरी में शुरु हुई। डाइट उदयपुर के उप प्रधानाचार्य डॉ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर तथा प्रतापगढ़ जिले से कुल 50 प्रधानाचार्य भाग ले रहे हैं।