तारानगर: तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने राजस्थान विधानसभा में ओबीसी कल्याण समिति की बैठक में ओबीसी वर्ग कल्याण पर की चर्चा
राजस्थान विधानसभा में अन्य पिछडा वर्ग (ओबीसी) कल्याण संबंधी समिति द्वारा मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की आयोजित समीक्षा बैठक में ताराानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया ने शिरकत कर विभाग द्वारा ओबीसी वर्ग के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी।इस बैठक में कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ पूनम आईएएस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।