गुना नगर: दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में महिला के सोने के टॉप्स और सामान से भरा बैग चोरी, जीआरपी गुना में मामला दर्ज
गुना के पास दुर्ग अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18208 में फरियादी महिला सुयश लोढ़ा का सोने के टॉप्स और सामान रखा बैग चोरी हो गया। 8 जनवरी को जीआरपी गुना में दर्ज मामले में महिला ने पुलिस को बताया, बीती रात वर्थ नंबर 17 पर थी, सुबह 6 बजे गुना स्टेशन पर नींद खुली, सोने के टॉप्स और सामान सहित कुल ₹30.500 सामान रखा था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।