गुना नगर: गुलाबगंज में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम, पुलिस जांच जारी
गुना कैंट थाना के गुलाबगंज में रहने वाली एक युवती ने 8 जनवरी शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल में परिजनों ने जैसा कहा, युवती का नाम संजना अहिरवार उम्र 18 साल कक्षा 12वीं की छात्रा थी। फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्मघाती कदम क्यों उठाया स्पष्ट नहीं हो सका। युवती के शव को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।