गुना नगर: जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में महिला का पर्स चोरी, कोतवाली में शिकायत दर्ज
गुना जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग स्थित चिल्ड्रन वार्ड से एक महिला का पर्स चोरी हो गया। 8 जनवरी को कोतवाली थाना में दर्ज शिकायत में चौधरी मोहल्ला निवासी नीतू जैन ने कहा, बेटी की तबीयत खराब होने पर बीते रोज भर्ती किया। रात में नींद लग गई अज्ञात चोर पर्स ले गया। जिसमें ₹4000 नगदी आधार कार्ड पैन कार्ड एटीएम आयुष्मान कार्ड और बाइक की चाबी थी। पुलिस जांच जारी है।