गुना नगर: कांग्रेस के जिला कार्यालय में विधायक जयवर्धन सिंह और ऋषि अग्रवाल की मौजूदगी में हुई बैठक, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
गुना कांग्रेस के जिला कार्यालय पर राघौगढ़ विधायक और पार्टी जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह, बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल की मौजूदगी में बीती शाम जिला स्तरीय बैठक हुई। 8 जनवरी को जिला मीडिया प्रभारी मिश्वा नूर ने कहा, संगठन विस्तार मजबूती के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुटता के साथ जन जन तक पहुंचने, आगे बढ़ने पर जोर दिया।