जहानाबाद: पाली मोड़ पर टोटो पलटने से एक महिला घायल, इलाज जारी
जहानाबाद के पाली मोड़ के पास टोटो पलटने से काको प्रखंड के हम्मीनगर निवासी उमा गोस्वामी की 42 वर्षीय पत्नी रीता देवी घायल हो गईं। वह काको बाजार से अपने घर लौट रही थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।