मोतिहारी: संग्रामपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से देसी और विदेशी शराब बरामद की, एक कार भी जब्त
संग्रामपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोईरगावा चवर में अवैध शराब कारोबार को लेकर छापेमारी किया। इस दौरान पुलिस ने 3000 लीटर अद्धनिर्मित शराब के घोल को विनष्ट किया। अवैध भट्ठी को ध्वस्त किया। और 180 लीटर देसी शराब को बरामद किया। साथ ही पुलिस ने मंगलापुर में छापेमारी कर 45 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कार को जप्त किया। इस दौरान चालक को कारोबारी भाग निकले।